You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बलिया में 11वीं बीएसकेए जिलास्तरीय कराटे प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

width="500"

बलिया। बलिया शोतोकान कराटे एसोसिएशन के तत्वावधान में 11वीं बी.एस.के.ए. जिलास्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को श्री मुरली मनोहर टाउन पीजी कॉलेज,के व्यामशाला बलिया में देर शाम तक चला। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि एस. सिंह (प्रधानाचार्य, द होराइजन स्कूल, गड़वार) एवं विशिष्ट अतिथि तुषार नंद (मैनेजिंग डायरेक्टर, जमुनाराम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव) रहे।


समापन समारोह के मुख्य अतिथि टीडी कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर, दयालानंद राय एवं एस.एस.के.एफ. इंडिया के अध्यक्ष सिहान आशीष भारद्वाज डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. जयप्रकाश सिंह, डॉ. सुनीता चौधरी,मोनिका पाल, पियूष श्रीवास्तव, पूर्व मेजर दिलीप भारद्वाज, छात्रनेता सूरज यादव, कृष्ण मोहन यादव रहे। उन्होंने विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।


प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक मंडल में मुख्य रेफरी सिहान दिनेश भारद्वाज अनिल मौर्या, विक्रम गुप्ता, संतलाल, अजय पटेल, अंकित, अजय, सुमित पाठक, सुशांत गुप्ता, श्रवण कुमार, प्रभु प्रकाश, नीतीश शर्मा, सुमित प्रजापति, स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ़ बलिया के सचिव सुमित झा, सुनील यादव, संजय चौरसिया, अनिल कुमार, प्रदीप सिंह सहित अन्य रेफरी उपस्थित रहे।

इस प्रतियोगिता मे द होराइजन स्कूल गड़वार, सनबीम स्कूल अगरसंडा, सेक्रेड हार्ट सहरापाली, पी.एम.श्री केन्द्रीय विद्यालय जीरा बस्ती, हेरिटेज स्कूल जमुआ, डिफोडील स्कूल, बसंतपुर, सेंट जेवियर्स स्कूल, बलिया कराटे अकेडमी, प्रदीप कराटे अकेडमी, उड़ान कराटे अकेडमी, यूपी कराटे अकेडमी, अनिल कराटे एकेडमी रसड़ा आदि के 16 विद्यालयों से कुल 380 खिलाड़ी प्रतिभाग किये थे।

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कुंवर अरुण सिंह गामा निदेशक सनबीम स्कूल अगरसंडा एवं संरक्षक प्रमोद सर्राफ नें सभी विजेताओं एवं खिलाड़ियों कों हार्दिक शुभकामनायें देते हुए उनके उज्जवल भविष्य कि कामना की।
अंत में सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आयोजन सचिव कमल यादव एवं बलिया शोतोकान कराटे एसोसिएशन के महासचिव एलबी.रावत ने सभी सहयोगियों को धन्यवाद दिया। संचालन सेंसई निक्की यादव, सुमित पाठक नें किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *