You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : जमुना राम मेमोरियल स्कूल में छात्रों का विदाई समारोह

width="500"

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों का विदाई समारोह बहुत ही शानदार रहा। इस अवसर पर छात्रों ने पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर अपनी संस्कृति का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के सह प्रबंध निदेशक सौम्या प्रसाद के हाथों सरस्वती पूजन के साथ हुआ।


इसके बाद छात्रों ने रैंप वॉक का प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाट्य प्रस्तुति की। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राएं अब उन्मुक्त गगन की ओर यात्रा करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने छात्रों को अपनी सीमाएं और लक्ष्य को ध्यान में रखकर स्थिति को पुनर्विचारित करने का संदेश दिया। प्रबंध निदेशक तुषार नंद ने कहा कि विद्यालय छात्रों की प्रगति के लिए हर संभव मदद करने को तैयार है। इस अवसर पर अरविंद चौबे, आनंद मिश्रा, इरफान अंसारी, संजीव सिंह, आशुतोष सिंह, शिवांगी, चंद्रकेश गुप्ता, अभिषेक जयसवाल, असलम अंसारी, अफ़ज़ल ख़ान आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *