Asarfi

Ballia : आरके मिशन स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया जोश और प्रतिभा

width="500"

बलिया। आर.के. मिशन स्कूल, सागरपाली, बलिया में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन लगातार दो दिनों तक किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ 30 जनवरी को हुआ। प्रथम दिवस विद्यालय के प्रबंधक श्री हर्ष श्रीवास्तव द्वारा झंडारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। द्वितीय दिवस 31 जनवरी को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एस.एस. श्रीवास्तव सर (सी.ए.), लल्लन सिंह सर (पूर्व वाइस चांसलर) एवं मिस प्रिया (इंडियन नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी) उपस्थित रहीं।

खेलकूद प्रतियोगिता में किंडर गार्डन से कक्षा 11वीं तक के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। वॉलीबाल, बास्केटबाल, खो-खो, कबड्डी एवं रिले रेस में प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ अपना कौशल प्रदर्शित किया। विद्यार्थियों के जोश से विद्यालय परिसर तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। नृत्य प्रस्तुतियों में दक्षिता, साक्षी, आकृति, तृषा, हैप्पी मुस्कान, आराध्या, श्वेता, तनवी, सिमरन, गरिमा एवं अनन्या शामिल रहीं। प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव ने कहा कि खेलों से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना, धैर्य एवं आत्मविश्वास जैसे गुण विकसित होते हैं।

प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह ने भी खेलकूद को व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण आधार बताया।अध्यक्षता शिक्षिका अंजनी मैडम ने की। संचालन का दायित्व छात्रा रूपाली यादव, इशिता राय एवं शिक्षिकाएं साक्षी त्रिपाठी व रंजना राय ने संभाला। इस अवसर पर शिक्षक संजीव सिंह, संतोष सिंह, चंद्रलोक वर्मा, प्रशांत मौर्य, धर्मेंद्र वर्मा, राकेश चौबे, क्षितिज श्रीवास्तव, सुनीता, ज्योति, शालिनी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *