Asarfi

Ballia : जननायक चंद्रशेखर अस्पताल के सामने पेड़ से लटकता मिला युव का शव

width="500"

बलिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपट्टी में मंगलवार को युवक का शव जननायक चंद्रशेखर अस्पताल के सामने सागौन के पेड़ से लटकता हुआ मिला। मृतक का शव उसकी ही टी-शर्ट का फंदा बनाकर पेड़ से लटका हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। जांच के दौरान वहां से दो जोड़ी चप्पल बरामद हुई हैं, जिससे घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
मृतक की पहचान 25 वर्षीय विक्की पटेल पुत्र राजेश पटेल के रूप में हुई है। वह इकलौते पुत्र था। परिजनों ने बताया कि सोमवार को वह सरस्वती पूजा कार्यक्रम में शामिल होने गया था और देर शाम अपने मित्रों के साथ घूमते हुए देखे गए थे। उसके बाद वह कब और कैसे अस्पताल के सामने सागौन के पेड़ तक पहुंचा, यह एक रहस्य बना हुआ है। घटना के बाद से मृतक के माता-पिता लगातार रो-रोकर बेहाल हैं। थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *