You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : जेएनसीयू के कुलपति ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाक़ात कर विश्वविद्यालय के विकास पर की चर्चा

width="500"

बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रविवार को शिष्टाचार भेंट की। कुलपति ने इस अवसर पर विश्वविद्यालय की प्रगति के निमित्त मुख्यमंत्री से चर्चा की। विश्वविद्यालय की अकादमिक प्रगति, वित्तीय सहायता, कर्मचारियों की नियुक्ति आदि विषयों पर कुलपति ने मुख्यमंत्री से सार्थक चर्चा की। कुलपति ने विश्वविद्यालय के समक्ष मौजूद कठिनाइयों से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

विश्वविद्यालय के भवनों के प्रथम चरण का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। कुलपति ने मुख्यमंत्री से इन भवनों के लोकार्पण हेतु समय देने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने इसके लिए सहर्ष सहमति भी प्रदान की। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय की प्रगति के लिए शासन स्तर से सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। कहा कि बलिया जनपद उत्तर प्रदेश के पूर्वी सीमान्त पर स्थित है, जिसके विकास के लिए उत्तर प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है।

बलिया जनपद के विकास के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर शासन द्वारा निरंतर देख-रेख की जा रही है। विश्वविद्यालय का भी विकास बलिया जनपद के विकास से जुड़ा है। सरकार निश्चित रूप से इसके विकास में हर संभव योगदान देने को तत्पर है। मुख्यमंत्री के इस आश्वासन के लिए कुलपति ने उनका विशेष आभार दिया है और विश्वविद्यालय परिवार और जनपदवासियों की ओर से मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *