Asarfi

Ballia : पूर्व मंत्री विक्रमादित्य पांडेय की स्मृति में जरूरतमंदों में गर्म कपड़े व फल वितरित

width="500"

बलिया। पूर्व मंत्री स्व. विक्रमादित्य पांडेय के कृपापात्र शिष्य, सामाजिक चिंतक एवं मदद संस्थान के मीडिया प्रभारी बब्बन विद्यार्थी ने अपने गुरु पूर्व मंत्री स्व. विक्रमादित्य पांडेय की स्मृति में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मीडिया सेंटर अखार पर रविवार को लगभग दो दर्जन विधवा, दिव्यांग एवं असहाय महिलाओं में उलेन शॉल, फल, बिस्किट, ब्रेड आदि का वितरण किया। श्री विद्यार्थी ने कहा कि बलिया की राजनीति ही नहीं बल्कि प्रदेश की राजनीति में अपनी धमक रखने वाले स्व. पांडेयजी शिक्षा के क्षेत्र के साथ ही राजनीति के क्षेत्र में भी न जाने कितने लोगों का कल्याण किया। उनके पदचिह्नों पर चलते हुए नर सेवा- नारायण सेवा की परिकल्पना को साकार करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।


इस अवसर पर केके पाठक ने कहा कि इनके न रहने के बावजूद उनके चाहने वाले और अनुवाई आज भी उनके आदर्शों पर चलकर समाजहित में कार्य कर रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर विश्वनाथ पांडेय, रणजीत सिंह, नितेश पाठक, डॉ. सुरेशचंद्र, बच्चन प्रसाद, रामजी गिरी, राकेश यादव, संजय जायसवाल, धीरज यादव, बिट्टू उपाध्याय, श्याम जी, रविंद्र यादव, गौतम आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *