Asarfi

Ballia : उत्तर प्रदेश टैक्स बार एसोसिएशन के वाराणसी जोन के सह अध्यक्ष बने प्रदीप वर्मा

width="500"

बलिया। टैक्स बार एसोसिएशन बलिया के अध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा को दी उत्तर प्रदेश टैक्स बार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने वाराणसी जोन के लिए सह अध्यक्ष पद हेतु नामित किया है। वाराणसी जोन के अंतर्गत वाराणसी सहित 9 जनपद वाराणसी, बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, मऊ, सोनभद्र, चंदौली आते है। यह अवसर बलिया जनपद के लिए गौरवशाली पल है।
इस अवसर पर नव नियुक्त प्रदीप वर्मा को टैक्स बार एसोसिएशन बलिया के संरक्षक सहित सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं समस्त सम्मानित अधिवक्ताओ द्वारा उनको बधाईयाँ दी गई। इस दौरान उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया गया। इसके उपरांत भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा एवं टहलुआ क्लब के अध्यक्ष अजय उपाध्याय बबुआजी एवं पूर्वांचल उद्योग व्यापर मंडल ने भी फूल माला एवं बुके देकर स्वागत किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *