You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : ज्ञानपीठिका स्कूल का वार्षिकोत्सव, कृष्णमय हुआ विद्यालय परिसर

width="500"

बलिया। जनपद में उत्कृष्ट शिक्षा के लिये समर्पित ज्ञानपीठिका स्कूल जीराबस्ती में शनिवार वार्षिकोत्सव 2025 कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य शारदा सिंह ने निदेशक रीना सिंह विद्यालय की प्रधानाचार्य आशा वर्मा संग दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर पूरा माहौल कृष्णमय कर दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने भांगड़ा, नृत्य, पंजाबी, गीत, नृत्य, शेक्सपियर का नाटक मंचन सहित बढ़ते प्रदूषण एवं सामाजिक कुरीतियों पर लोगों को सचेत करने का काम किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम ने पूरे वातावतरण में जोश और उत्साह भर दिया। लड़कियों ने बड़े उत्साह और जोश के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इसके बाद स्कूल के बच्चों संग निदेशक प्रधानाचार्य एवं शिक्षक ने ग्रूप फोटो सेशन कराया। इस मौके पर अमिता सिंह, हिना, वंदना तिवारी, राजेंद्र बहादुर सिंह उर्फ राजू आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *