You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बीएलओ से मनबढ़ ने छिने कागजात, पति का मारपीट कर किया घायल

width="500"

बैरिया (बलिया)। मतदात विशेष प्रगाण पुननिरीक्षण (एसआईआर) कार्य में लगी विकासखंड मुरली छपरा के लक्ष्मण छपरा बूथ नम्बर 369 के बीएलओ रंजना देवी से उस समय एक दबंग ने एसआईआर फॉर्म व अन्य कागजात बुधवार को छीन लिया। जब वह गांव में घूम-घूम कर एसआईआर कार्य कर रही थी। विरोध करने पर उनके साथ मौजूद उनके पति रोजगार सेवक अजय कुमार सिंह को दबंग ने कुर्सी से हमला कर दिया। जिससे उनके हाथ की उंगली टूट गयी।

इसके बाद दम्पति दोकटी थाने में जाकर तहरीर दिया। किंतु पुलिस ने उन्हें समझा बुझा कर वापस घर भेज दिया। कार्य की समीक्षा करने पहुंचे खण्ड विकास अधिकारी मुरली छपरा शकील अख्तर अंसारी बीएलओ से मिले। घटना की जानकारी की और उसके सहयोग में लगे पति रोजगार सेवक को मारपीट कर घायल करने पर नाराज होकर दोकटी पुलिस को फोन किया। खंड विकास अधिकारी का हस्तक्षेप पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी धर्मेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस घटना के बाद लक्ष्मण छपरा गांव की बीएलओ में भय व्याप्त है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *