You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बिल्थरारोड में बज रही गोरख पासवान के नाम की डंका

width="500"

रोशन जायसवाल,
बलिया।
बिहार चुनाव संपन्न होने के बाद भारतीय जनता पार्टी का अगला मिशन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अप्रैल माह में होने की पूरी संभावना है। उसके बाद भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व यूपी विधानसभा पर फोकस करेगा। ऐसी स्थिति में बिल्थरारोड सुरक्षित विधानसभा सीट से भाजपा और सपा का उम्मीदवार कौन होगा ये बताना बहुत जल्दबाजी होगी लेकिन इस बार भाजपा किसी नए उम्मीदवार पर विचार कर सकती है। इसके पीछे ये भी माना जा रहा है कि उम्मीदवार ऐसा हो जो हर जातियों व समाज में फिट बैठता हो।


2012 में सुरक्षित सीट से सूर्यबली भाजपा उम्मीदवार रहे। वे चुनाव लड़े तो जरूर लेकिन सफल नहीं हुए। 2014 में मोदी लहर चली और उसके बाद 2017 में भाजपा से धनंजय कन्नौजिया विधायक बने। 2022 के चुनाव में पार्टी ने धनंजय कन्नौजिया का टिकट काटकर छट्ठू राम को दिया लेकिन छट्ठू राम सफल नहीं हो पाए। उसके पीछे चर्चा ये होती रही कि छट्ठू राम को एक जाति विशेष का वोट नहीं मिला, वो विरोध में रहा। जिसके चलते सपा व सुभासपा गठबंधन के प्रत्याशी हंसू राम विधायक बने। अब देखना ये होगा कि भाजपा का अगला उम्मीदवार कौन होता है। वैसे बीजेपी के कई दावेदार चुनाव लड़ने के लिये पूरी तरह से तैयार है। भाजपा के टिकट की दौड़ में लाल बहादुर भारती, मिलन राम सहित कई भाजपा नेता शामिल है।

जनता की बात सुनते है गोरख पासवान
पूर्व विधायक गोरख पासवान इस वक्त भाजपा की राजनीति में है। 2012 में पहली बार सपा से विधायक बने गोरख पासवान को 2022 में टिकट नहीं मिला जिसके चलते सपा छोड़ वे भाजपा में आ गये। अब इनके भी नाम की चर्चा भाजपा में जोर शोर से चल रही है। इसके पीछे यह भी चर्चा हो रही है कि गोरख पासवान ही भाजपा के लिये बेहतर उम्मीदवार हो सकते है। गोरख पासवान सरल स्वभाव के है और जनता की बात सुनते है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *