Ballia : बोले जीयर स्वामी जी महाराज, हम सभी को भगवान का हमेशा करना चाहिए पूजा पाठ

बलिया। शहर से सटे नगवां गांव में रविवार को श्री राधा स्वामी मंदिर में पधारे सुप्रसिद्ध संत श्री 1008 श्री जीयर स्वामी महाराज ने मंदिर के आचार्य अश्वनी कुमार उपाध्याय के साथ राधा माधव भगवान का पूजा पाठ किया। उन्होंने भगवान की आरती किया तथा भगवान को भोग लगाया।

जीयर स्वामी महाराज ने कहा कि हम सभी को भगवान का हमेशा पूजा पाठ करना चाहिए। भगवान के पूजा पाठ से घर परिवार के साथ ही गांव व समाज के लोगों को भी सुख समृद्धि, शांति प्राप्त होता है। जीयर स्वामी महाराज ने श्री मन्ननारायण भगवान का सभी लोगों से जाप कराया। स्वामी जी ने श्रद्धालु भक्तों को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान एससी कालेज के पूर्व प्राचार्य डा. अशोक उपाध्याय, पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश पाठक, कुंवर अरूण सिंह, अशोक सिंह, राधा कृष्ण पाठक, बह्रम प्रकाश पाठक आदि थे।

