
बलिया। नरहीं क्षेत्र में बाइक सवार को गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र हरदयालपुर गांव निवासी कृष्णा राजभर 30 वर्ष बाइक से भरौली के तरफ जा रहा था कि सोहांव गांव के सामने भरौली के तरफ से बलिया के तरफ़ जा रहा गैस लदा ट्रक ओवरटेक करते समय बाइक सवार कृष्णा राजभर को टक्कर मार दिया ग्रामीणों एवं पुलिस की मदद से सीएचसी नरहीं पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जहां बलिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। नरहीं थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

