You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बलिया की धरती पर अभाविप का महासमागम, गोरक्ष प्रांत का 65 वां प्रांत अधिवेशन होगा आयोजित

width="500"

13 से 16 नवंबर तक बलिया बनेगा युवा ऊर्जा का केंद्र, अभाविप का अधिवेशन होगा युवाओं के मार्गदर्शन का ऐतिहासिक अवसर : मयंक राय
बलिया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, गोरक्ष प्रांत के आगामी 65 वें प्रांत अधिवेशन के निमित्त बलिया विभाग कार्यालय पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें अभाविप गोरक्ष प्रांत मंत्री मयंक राय, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ऋषभ सिंह, प्रांत मीडिया संयोजक शिवम पांडेय, प्रांत अधिवेश व्यवस्था प्रमुख डॉ. ज्ञानेंद्र नाथ सिंह व साक्षी सिंह उपस्थित रहीं।


अधिवेशन की योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रांत मंत्री मयंक राय ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, गोरक्ष प्रांत का 65 वां प्रांत अधिवेशन बलिया के सतीश चंद्र कॉलेज में 13, 14, 15 और 16 नवंबर को आयोजित होगा। जिसमें युवा शक्ति के द्वारा राष्ट्र के निर्माण और भविष्य की दिशा निर्धारण की एक अलग झलक देखने को मिलेगी। अधिवेशन में गोरक्ष प्रांत के समस्त संगठनात्मक 17 जिलों से लगभग 1500 कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे, जिसमें प्रांत के समस्त शैक्षिक व सामाजिक समस्याओं के समाधान पर विस्तृत चर्चा होगी।

अधिवेशन का थीम विकसित भारत के लक्ष्य एवं युवा नेतृत्व है जिस पर व्यापक विचार-विमर्श होगा। साथ ही अधिवेशन के मुख्य सभागार का नाम जय प्रकाश नारायण सभागार रखा गया है। अधिवेशन का प्रवेश द्वार स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम क्रांतिकारी शहीद मंगल पांडेय के नाम पर रखा गया है।

अधिवेशन स्थल पर होगा भव्य प्रदर्शनी
अधिवेशन स्थल पर परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा एक भव्य प्रदर्शनी का निर्माण किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीयता, शिक्षा, समाज एवं बलिया की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर की विस्तृत झलक प्रस्तुत की जाएगी। प्रदर्शनी में बलिया की गौरवशाली स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत, वीर क्रांतिकारियों के योगदान और भारतीय संस्कृति की विविधता को विशेष रूप से दर्शाया जाएगा। यह प्रदर्शनी युवाओं में बलिया की क्रांतिकारी धरा के गौरव, त्याग, बलिदान और राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत कर उन्हें समाज और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित करेगी।

अधिवेशन में महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगा प्रस्ताव पारित
इसी के साथ चार दिवसीय अधिवेशन में पूर्वांचल के शैक्षिक संस्थानों द्वारा मनमानी शुल्क वृद्धि और परीक्षा परिणामों में हो रही त्रुटियों पर तत्काल अंकुश लगाए जाने, स्वास्थ्य व रोजगार सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे। इन प्रस्तावों के माध्यम से पूर्वांचल की शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का संकल्प लिया जाएगा। अधिवेशन में यह भी विचार किया जाएगा कि विद्यार्थियों के हितों की रक्षा हेतु परिषद किस प्रकार नीतिगत हस्तक्षेप और संघर्षात्मक अभियानों के माध्यम से एक सशक्त शैक्षिक वातावरण का निर्माण करे। चार दिवसीय प्रांत अधिवेशन में दो प्रमुख विचार-सत्रों का आयोजन किया जाएगा।

13 से 16 तक ये है कार्यक्रम की रूपरेखा
अधिवेशन की योजनाओं के संबंध में प्रांत मंत्री श्री राय ने बताया कि 13 नवंबर को प्रदर्शनी के उद्घाटन से अधिवेशन प्रारंभ होगा, अगले दिन 14 नवंबर को अधिवेशन का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा, 15 नवंबर को अधिवेशन के तीसरे दिन भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जो अधिवेशन स्थल सतीश चंद्र कॉलेज से टी. डी. कॉलेज चौराहे तक निकलेगी। इस शोभा यात्रा में लगभग 1500 अभाविप कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी पारंपरिक परिधानों और परिषद के ध्वज के साथ सहभागी होंगे। अंतिम सत्र में अभाविप गोरक्ष प्रांत की सत्र 202-2026 की नई प्रांत इकाई की घोषणा भी की जाएगी। इस अवसर पर आगामी वर्ष के लिए संगठनात्मक दिशा, कार्ययोजना और प्राथमिकताओं को निर्धारित किया जाएगा।

अधिवेशन के लिये बलिया की धरती है तैयार
अधिवेशन व्यवस्था प्रमुख डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि बलिया की धरती अभाविप के 65वें प्रांत अधिवेशन के लिए पूर्णतः तैयार है। प्रांत के विभिन्न जिलों से आने वाली युवा तरुणाई का स्वागत करने के लिए पूरा बलिया उत्साह और ऊर्जा से सराबोर है। उन्होंने बताया कि अधिवेशन स्थल से लेकर आवास, भोजन, परिवहन और अन्य सभी व्यवस्थाओं को सर्वाेत्तम रूप में सुनिश्चित किया गया है ताकि कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक वातावरण का पूर्ण अनुभव प्राप्त हो सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *