You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बिहार जा रहे 17 लाख की शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

width="500"

शिवदयाल पांडेय मनन,

बैरिया (बलिया)। बिहार विधान सभा चुनाव मे खपाने के लिए जा रहे 320 पेटी अंग्रेजी शराब को पुलिस ने बरामद कर पिकअप चालक को गिरफ्तार किया है।जब वह खवासपुर के रास्ते शराब को तस्करी के लिए बिहार ले जा रहा था। पुलिस ने शराब को पिकअप के साथ जब्त कर लिया है।
बैरिया पुलिस का कहना है कि चांद दियर के चौकी इंचार्ज श्याम प्रकाश मिश्रा लक्ष्मण छपरा मठ धज्जू गिरी मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। तभी एक पिकअप तेजी से बिहार के तरफ जाता दिखाई दिया। इशारा करने पर नहीं रुका तो जयप्रकाश नगर चौकी इंचार्ज मयंक कुमार को इसकी सूचना दी गई। मयंक कुमार ने घेराबंदी कर उस पिकअप को शंकर नगर के निकट रोक लिया। पिकअप रुकते ही पिकअप में बैठा एक युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। जबकि पिकअप चालक चन्दन सिंह यादव निवासी जनऊपुर थाना सुखपुरा को हिरासत में ले लिया गया।

उससे पूछताछ के आधार पर विकेश कुमार सिंह निवासी खवासपुर थाना बड़हरा जनपद भोजपुर बिहार, अमरजीत सिंह सिताब दियारा, विनोद यादव खराहाटांड़ गड़वार व विक्की सिंह पता अज्ञात के खिलाफ बैरिया पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।इस संदर्भ में क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि बारामद शराब में 50 पेटी रॉयल स्टैग कुल 600 बोतल 750 मिलीलीटर कुल मात्रा 450 लीटर, फ्रूटी 220 पेटी 10560 फ्रुटी कुल 1900 लीटर,कुल बरामद शराब लगभग 2600 लीटर है। जिसका मूल्य लगभग 17 लाख रुपए बताई गई है। क्षेत्राधिकारीके अनुसार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। चालक की बात माने तो बिहार विधानसभा के चुनाव मंे यह शराब खपाने के लिए जा रहा था।
इसी क्रम में जयप्रकाश नगर के चौकी इंचार्ज मयंक कुमार ने 30 लीटर कच्ची शराब के साथ रिंकू मियां निवासी लाला टोला सिताब दियर थाना रिबिलगंज सारण बिहार को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *