You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : छात्र नेता राणा कुणाल सिंह का भाजपा ने बढ़ाया कद, दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

width="500"

बेरुआरबारी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए, सक्रिय नेता राना कुनाल सिंह को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें तत्काल प्रभाव से भारतीय जनता पार्टी सुशासन विभाग (Good Governance Department), बलिया का कार्यकारी संयोजक नियुक्त किया गया है। पार्टी के भीतर इसे उनके बढ़ते कद और संगठनात्मक क्षमता पर शीर्ष नेतृत्व के भरोसे के रूप में देखा जा रहा है।
राना कुनाल सिंह को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी ऐसे समय में मिली है जब भाजपा केंद्र और राज्य सरकारों की जन कल्याणकारी नीतियों और सुशासन के मॉडल को जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर विशेष जोर दे रही है। सुशासन विभाग का कार्यकारी संयोजक बनने के बाद, उन पर बलिया जिले में पार्टी के सुशासन के एजेंडे को प्रभावी ढंग से लागू करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।

बधाई देने वालों में क्षेत्र की लोकप्रिय नेता बाँसडीह से विधायक केतकी सिंह जी, जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा जी, जिला महामंत्री रंजन रॉय और आलोक शुक्ला, हिमांशु प्रताप सिंह, अरुण सिंह बंटू, कमलेश सिंह, दिवान सिंह, भोला सिंह बघेल, देवव्रत दुबे, ढोलन पांडेय, आलोक मोनू, ज्ञान पांडेय, गणेश गुप्ता, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय महामंत्री मंगल सिंह, अभिजीत तिवारी, मण्डल अध्यक्ष अविनाध सिंह, धीरज तिवारी, सोनू सिंह आदि दर्जनों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *