Ballia : बिहार चुनाव: कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों में उत्तर प्रदेश के अजय राय भी

बलिया। कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिये 40 स्टार प्रचारकों की सूची रविवार को जारी की। पार्टी के स्टार प्रचारकों में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कन्हैया कुमार के अलावा पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के नाम शामिल है।
कांग्रेस के जो नेता पार्टी पक्ष में प्रचार करेंगे उनमें पार्टी के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, महासचिव केसी वेणुगोपाल, हिमाचंल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व अशोक गहलौत, यूपी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सचिन पायल, रणदीप सुरजेवाला, सैयद नसीर हुसैन, सांसद तारिक अनवर, गौरव गोगोई, मोहम्मद जावेद और अखिलेश प्रसाद शामिल है। दिग्विजय सिंह, अधीर रंजन चौधरी, मीरा कुमार, चरणजीत सिंह चन्नी, अलका लांबा, पवन खेड़ा, इमरान प्रतापगढ़ी, शकील अहमद, रंजीत रंजन, अनिल जयहिंद और राजेंद्र पाल गौतम को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिये मतदान दो चरणों में छह और 11 नवंबर को होगा।

