Ballia : बिहार चुनाव: किसके हाथ में होगी सत्ता की कमान, दावा सभी का

रोशन जायसवाल,
बलिया। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए व महागठबंधन अपनी-अपनी सरकार बनाने का दावा कर रहे है। अब देखना यह होगा कि 14 नवंबर को बिहार में किसकी सरकार बहुमत में आती है। सीट शेयरिंग में एनडीए में पांच दल शामिल है जिसमें भारतीय जनता पार्टी 101, जनता दल यूनाइटेड 101, एलजेपीआर 29 सीट, हम पार्टी 6 सीट व आरएलएम को छह सीटें मिली है। वहीं महागठबंधन में कांग्रेस, राजद, भाकपा माले, वीआईपी पार्टी सीट शेयरिंग में अपने-अपने तरीके से चुनाव लड़ रहे है। सरकार बनाने के लिये बहुमत 122 सीटें चाहिए, इसको लेकर 243 विधानसभा सीटों पर एनडीए व महागठबंधन चुनाव लड़ रही है। पहला फेज का चुनाव छह नवंबर को है। उसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशी 121 सीट पर चुनाव होगा। वहीं दूसरे फेज का चुनाव 11 नवंबर को है। जिसमें 122 सीटों पर चुनाव होगा। वहीं 14 नवंबर को चुनाव का परिणाम आएंगे।
2020 के चुनाव में एनडीए में किस दल को कितनी सीटें मिली और कितनी जीतीं
वर्ष 2020 के चुनाव में जनता दल यूनाइटेड 115 सीट पर चुनाव लड़ी थी जिसमें 43 सीटों पर जीत मिली। वहीं भारतीय जनता पार्टी 110 सीटों पर लड़ी और 74 सीटों पर जीत मिली। विकासशील इंसान पार्टी 11 सीटों पर चुनाव लड़ी जिसमें चार सीटें जीतीं। हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा सेकुलर 7 सीटों पर चुनाव लड़ी जिसमें चार सीटों पर जीत हासिल हुई। एनडीए ने टोटल 243 सीटों पर 125 सीटों पर जीत हासिल की।

राजद महागठबंधन को मिली इतनी सीटें
राष्ट्रीय जनता दल को 144 सीटें मिली जिसमें 75 सीटों पर जीत मिलीं। वहीं कांग्रेस को 70 सीटों में 19 सीटों पर जीत हासिल की। भाकपा माले लिब्रेशन ने 19 सीटों पर चुनाव लड़ा और 12 सीटों पर जीत हासिल की। भारतीय कम्प्यूनिस्ट पाटी ने छह सीटों में दो सीटों पर जीत प्राप्त की। भाकपा मार्क्सवादी को चार सीटों मिली जिसमें 2 सीटों पर जीत हासिल की। कुल 243 सीटों पर 210 सीटों पर जीत हासिल की।
कभी 74 तो कभी 75 के साथ मिलकर नीतिश ने बनाई थी सरकार
बलिया। बीते 2020 के विधानसभा चुनाव में सबसे कम सीट जदयू को मिला था। 43 सीटें भी जीती थी। नीतिश कुमार ने 74 सीटें जीतने वाली भारतीय जनता पार्टी से मिलकर सरकार बना ली। उसके बाद सरकार गिरा भी दी। फिर इसके बाद 75 सीट जीतने वाली राजद के साथ मिलकर सरकार बना ली। लोकसभा चुनाव के पूर्व सरकार गिरा दी। फिर 74 सीट जीतने वाले भाजपा के साथ 43 सीट जीतने वाले नीतिश कुमार ने सरकार बना ली। ऐसे में देखा जाए तो मौजूदा विधानसभा चुनाव में बड़े पार्टी के रूप में राष्ट्रीय जनता दल और भाजपा देखे जा रहे है।
आप इस बात को ऐसे समझें, 2020 के चुनाव में सबसे कम सीटें नीतिश कुमार को मिली है और सबसे ज्यादा सीटें बिहार में राजद को 75 सीटें मिली। वहीं भाजपा को 74 सीटें मिली। यदि भाजपा ने इस बार के चुनाव में बढ़त बनाई तो 74 से प्लस ही होगी। ऐसे में छोटे-छोटे दलों को मिलाकर भाजपा सरकार बना सकती है। लेकिन भाजपा ने एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। ऐसे में सीएम का चेहरा नीतिश कुमार को आगे लेकर चल रही है। अब देखना होगा कि विधानसभा चुनाव के बाद 14 नवंबर को परिणाम आने के बाद सत्ता किसके हाथ में आती है।

