Asarfi

Ballia : बलिया में दीपावली पर घरों में जले खुशियों के दीप, समृद्धि की कामना के लिए पूजे गए लक्ष्मी-गणेश

width="500"

बलिया। जनपद में उल्लास व उमंग के साथ दीपावली मनाई गई। शाम होते ही बाबा भृगु की धरती रोशनी से जगमगा उठी। धन, धान्य, समृद्धि एवं आरोग्य के प्रतीक पर्व दीपावली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा श्रद्धा भाव से की गई। अपने जीवन में सुख समृद्धि बनाए रखने के लिए लोगों ने घर, दुकान, आफिस आदि में विधि विधान के साथ पूजन किया।


शहर के मंदिरों में दिनभर श्रद्धालु दर्शन को पहुंचते रहे। सड़कों पर कम वाहन चले, लेकिन बाजारों में लोग शाम तक पूजा सामग्री व अन्य सामानों की खरीदारी करते रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी मंदिरों को विशेष तरीके से सजाया गया था। शाम होते ही दीये, इलेक्ट्रिक झालर आदि से गांव व शहर के हर घर जगमग हो गए। शहर के हनुमान गढी, भृगु मंदिर व बालेश्वर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। मिट्टी के दीयों की भी खूब बिक्री हुई।

दीपावली के दिन भी खूब हुई बाइकों की बिक्री
शनिवार को धनतेरस होने की वजह से बहुत से ऐसे लोग है जिन्होंने नये चीजों की खरीदारी नहीं की। वहीं दीपावली के दिन सोमवार को बाइकों के शोरूम में ग्राहकों की लाइन लगी रही। माल्देपुर स्थित जीबी आटोमोबाइल्स, जलालपुर स्थित आदर्शिनी टीवीएस शोरूम पर लोगों की बाइकों की खरीदारी की।

कमल के फूल की रही मांग
भगवान गणेश व लक्ष्मी की पूजा के लिए फूलों की दुकानों पर भीड़ रही। सबसे अधिक कमल के फूल की डिमांड रही। दुकानदार भी मौका देखकर कमल के फूल की बिक्री किए। चूंकि लक्ष्मी जी की पूजा कमल के फूल से ही होती है। वहीं माला की कीमत 80 से 100 रुपये तक रही। मिठाई की दुकानों पर भी लोग मिष्ठान खरीदते रहे।

उपहार देकर की सुख समृद्धि की कामना
दीपावली पर हर विभाग में उपहार देकर अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे के लिए सुख और समृद्धि की कामना की। बहुत से लोगों ने अपने परिचितों के माबाइल गिफ्ट किया, जबकि अधिकांश ने मिठाई देकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

हर घर में बनी रंगोली
माता लक्ष्मी के स्वागत में हर घर में मुख्य द्वार पर रंगोली बनाई गई थी। जो लोग रंगोली बनाने में सक्षम नहीं थे, वे बाजार से रेडीमेड रंगोली का स्टीकर खरीद कर दरवाजे पर लगाए थे।

पॉलिटेक्निक मैदान में खूब हुई पटाखों की बिक्री
बलिया। शहर के प्रमुख बाजारों में दीपावली के दिन पटाखों की दुकानों पर खरीदारी के लिये लोगों की भीड़ लगी रही। शहर से सटे पॉलिटेक्निक मैदान में पटाखा की खरीदारी के लिये लोग जुटे रहे। बता दें कि डीएम मंगला प्रसाद सिंह के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा ने 80 से ज्यादा दुकानों को लाइसेंस जारी किया है।

वहीं, छह तहसीलों में एसडीएम की तरफ लाइसेंस जारी किए गए हैं। शहर के रामलीला मैदान में पहले दुकानें लगती थीं लेकिन इस साल डीएम ने सुरक्षा को देखते हुए स्थल का परिवर्तन किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *