You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

ballia : पीड़ित परिवार से मिले कामेश्वर सिंह, 1.11 लाख का दिया चेक

width="500"

बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के नीरूपुर गांव में बीते दिनों 20 सितंबर को नीरूपुर चट्टी पर दो पक्षों में फायरिंग के दौरान सुनील यादव 27 वर्ष की गोली लगने से मौत हो गई। सूचना पर सपा के बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र के नेता कामेश्वर सिंह पीड़ित परिवार से मिले और उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से परिवार को एक लाख 11 हजार रूपये का चेक प्रदान किया।

उन्होंने बताया कि जो भी सहयोग बन सकेगा वह सहयोग करेंगे। उन्होंने सरकार से मृतक सुनील यादव की पत्नी प्रियंका के लिये सरकारी नौकरी और एक करोड़ रूपये की आर्थिक मदद की मांग की। बता दें कि करीब चार महीने पहले मृतक सुनील यादव की शादी हुई थी। इस अवसर पर राजन कन्नौजिया प्रदेश सचिव, कामेश्वर सिंह जिला उपाध्यक्ष, रामेश्वर पासवान जिला उपाध्यक्ष, वंशीधर यादव ब्लॉक प्रमुख, रविन्द्र यादव जिला उपाध्यक्ष, रामनाथ पटेल विधानसभा अध्यक्ष, कैप्टन लखन लाल यादव आदि मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *