You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : सुंदरीकरण के नाम पर हटाये गये अशोक स्तंभ को स्थापित करने की मांग, सांसद को सौंपा ज्ञापन

width="500"

बलिया। बलिया रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण के दौरान अशोक स्तंभ को हटा दिया गया। सुंदरीकरण का कार्य पूरा होने के बाद भी देश के राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ को अब तक स्थापित नहीं किया गया जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा तथा यह कार्य जिसने भी किया हैं उस पर कार्यवाही होनी चाहिए। उक्त बातें जिला कुशवाहा सभा बलिया के जिला अध्यक्ष बड़ेलाल मौर्य ने अपने कार्यकारणी के दर्जनों पदाधिकारियों के साथ चंद्रशेखर नगर में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के आवास पर पत्रक देते हुए बताया कि आप पुनः अशोक स्तंभ को रेलवे स्टेशन पर स्थापित कराने में सहयोग करे।
अशोक स्तंभ भारत का राष्ट्रीय प्रतीक है और इसे बौद्ध परंपरा का सारनाथ से मिला पुरातात्विक प्रमाण माना जाता है। क्योंकि यह राष्ट्र के गौरव और हजारों साल पुरानी निरंतरता का प्रतीक है। सासंद नीरज शेखर ने आश्वाशन देते हुए इसे तत्काल स्थापित कराने का भरोसा दिया।
इस मौके पर मुख्य रूप से जिला कुशवाहा सभा पूर्व मंत्री परमात्मानन्द कुशवाहा, प्रधान रामप्रवेश वर्मा, भानु वर्मा, अजीत वर्मा, महेश वर्मा, सतेंद्र वर्मा, विनोद वर्मा, शत्रुध्न वर्मा, प्रेम वर्मा, दिलीप, बंटी वर्मा,जयप्रकाश वर्मा, तिलक वर्मा आदि रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *