Ballia : महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए चला मिशन शक्ति अभियान

पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को बताए अधिकार, दिए हेल्पलाइन नंबर
बलिया। महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर जनपद पुलिस लगातार सक्रिय है। शनिवार को मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों, बाजारों और प्रमुख चौराहों पर महिला पुलिस कर्मियों व मिशन शक्ति टीमों ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चली इस मुहिम के दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने बालिकाओं और महिलाओं से संवाद कर उन्हें उनके अधिकारों और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही सुरक्षा संसाधनों और हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में भी विस्तार से बताया गया। टीमों ने बाजारों, कस्बों, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पंपलेट भी वितरित किए। इस दौरान महिलाओं व बालिकाओं को निम्न हेल्पलाइन नंबर याद रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करना सर्वाेच्च प्राथमिकता है और मिशन शक्ति अभियान इसी दिशा में एक सशक्त कदम है।

