You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू की माता का निधन

width="500"

बलिया। सदस्य विधान परिषद रविशंकर सिंह पप्पू की माता शकुंतला सिंह का निधन शुक्रवार को उनके कासिम बाजार स्थित आवास पर हो गया। वह 82 वर्ष की थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही जिलेभर से लोगों की भीड़ शोक संवेदना व्यक्त करने आवास पर उमड़ पड़ी। पंचरुखिया घाट पर गंगा किनारे उनका अंतिम संस्कार किया गया।

मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र आलोक सिंह ने दी। स्व. शकुंतला सिंह पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के भतीजे स्व. गिरिजाशंकर सिंह की पत्नी थीं। वे आजीवन सामाजिक कार्यों से जुड़ी रहीं। उनके निधन पर जनपद के विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने कासिम बाजार आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और एमएलसी पप्पू सिंह को ढांढ़स बंधाया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *