
बलिया। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जनपदीय त्रैवार्षिक अधिवेशन व शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का आयोजन मंगलवार को कम्पोजिट विद्यालय भीषमपुर, गड़वार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर से आए शिक्षकों की उपस्थिति रही और संगठन की मजबूती तथा शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

अधिवेशन के दौरान पर्यवेक्षक एवं आजमगढ़ के महामंत्री डॉ. डीएस त्रिपाठी की देखरेख में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें अध्यक्ष पद पर सुनील कुमार सिंह यादव को चुना गया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में दीनबंधु सिंह तथा उपाध्यक्ष पद पर लव कुमार, रामभवन, अशोक कुमार यादव, कृष्णकांत यादव और ब्रजेश राय को जिम्मेदारी सौंपी गई।

महिला उपाध्यक्ष पद पर अनिता चौधरी और जानकी देवी को चयनित किया गया। महामंत्री के रूप में अरूणेश गिरि, मंत्री पद पर अमरनाथ यादव तथा संयुक्त मंत्री पद पर करन सिंह यादव, मुकुंद बिहारी मिश्र, साहिबुद्दीन अंसारी, आलोक यादव, संजय पांडेय, गोपाल पांडेय, विनय कुमार दुबे और रामलाल को चुना गया।

इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अनिल कुमार राम को दी गई, जबकि लेखाकार के रूप में जगत नारायण वर्मा और आय-व्यय निरीक्षक के रूप में कौशल कुमार सिंह को नियुक्त किया गया। रफीउल्लाह को संगठन का संरक्षक घोषित किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने संगठन की एकता पर बल देते हुए शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष को तेज करने का आह्वान किया। इस अवसर पर कौशल कुमार राय, हरिमोहन सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, राजनारायण यादव, सूरज समदर्शी, रामनाथ पासवान, चंद्रदेव मिश्रा, विनोद पांडेय, नागेंद्र श्रीवास्तव, विनय कुमार आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने किया।

