You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बलिया पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

width="500"

रोशन जायसवाल

बलिया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल शनिवार को टाउन हाल के बापू भवन में आयोजित महान वीरांगना महारानी दुर्गावती के बलिदान के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के आयोजक सपा के वरिष्ठ नेता व्यासजी गोंड की तरफ से रहा।

इस अवसर पर सपा के जिलाध्यक्ष व विधायक संग्राम यादव, पूर्व मंत्री व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, पूर्व चेयरमैन संजय उपाध्याय, मिठाई लाल भारती, शशिकांत चतुर्वेदी, पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता, विधायक जयप्रकाश अंचल,

पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, साथी रामजी गुप्ता आदि लोग कार्यक्रम में शामिल रहे।

कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल बैरिया पहुंचे वहां विधायक जयप्रकाश अंचल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। जानकारी देते चले कि सपा के प्रदेश अध्यक्ष शनिवार की सुबह आठ बजे वाराणसी से प्रस्थान किये

और बलिया में दिन में 12 बजे पहुंचे। इसी बीच फेफना में पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी द्वारा उनका स्वागत किया गया। वहीं रसड़ा में सपा के महासचिव बीरबल राम द्वारा स्वागत किया गया।

सिधागर घाट, रसड़ा, फेफना से लेकर बलिया बैरिया तक प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष पहली बार बलिया पहुंचे हुए थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *