Ballia : उद्योगपति अखिलेश सिंह के जन्मदिन पर पूर्व राज्यमंत्री ने हजारों महिलाओं में किया साड़ी वितरण

सुधीर कुमार मिश्रा,
बेरूआरबारी। स्थानीय ब्लाक मुख्यालय के हनुमान मंदिर के प्रांगण में सोमवार को नर सेवा ही नारायण सेवा है, इस वाक्य को चरितार्थ करते हुए क्षेत्र के प्रमुख उद्योगपति अखिलेश सिंह के जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों से आई हजारों की संख्या में महिलाओं को साड़ी और मिष्ठान उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर एवं युवा भासपा नेता उपेंद्र सिंह मुकुंडी व ब्लॉक प्रमुख भोला सिंह तथा टीडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ईश्वर दयाल मिश्रा द्वारा वितरित किया गया।
साथ ही युवा नेता उपेंद्र सिंह मुकुंडी द्वारा जनपद के जिला चिकित्सालय पर भी अखिलेश सिंह के जन्म दिवस पर मरीजों को फलों की टोकरी भेंट की गई। ज्ञात हो कि क्षेत्र के ग्राम पंचायत सूर्यपुरा निवासी अखिलेश सिंह देश के विभिन्न बड़े शहरों के साथ-साथ विदेशों में भी उद्योग लगाकर क्षेत्र और जनपद के हजारों युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया है। श्री सिंह का सरल व्यवहार लोगों में उनको और खास बनाता है जिसके क्रम में युवा भासपा नेता उपेंद्र सिंह मकुंडी द्वारा क्षेत्र के हजारों महिलाओं को साड़ी वितरित कर उनके दीर्घायु की कामना करने की प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए पूर्व राज्य मंत्री अरविंद राजभर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे करीबी मित्र और सहयोगी अखिलेश सिंह का स्नेह और प्यार हम को और पार्टी के लोगों को हमेशा प्राप्त होता रहता है।
विवेक सिंह चंदेल झगाड़ु, टनु सिंह, राघवेंद्र प्रताप गोलू, अभिषेक छोटू, उमापति राजभर, मुस्ताक अहमद, गुड्डू अंसारी, टुनटुन राजभर,राकेश महाजन, राजेश दुबे आदि युवाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

