Asarfi

20 जनवरी को भाजपा के पूर्णकालिक अध्यक्ष बनेंगे नितिन नबीन, पीएम मोदी समेत शीर्ष नेतृत्व रहेगा मौजूद

width="500"

बलिया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन 20 जनवरी को पार्टी के पूर्णकालिक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित केंद्रीय मंत्रिमंडल के कई वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी और विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों की भी उपस्थिति रहेगी। पार्टी संगठन से जुड़े सूत्रों के अनुसार नितिन नबीन 19 जनवरी को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे, जिसके बाद उनके निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की जाएगी।
भाजपा के इस अहम संगठनात्मक कार्यक्रम को लेकर राजधानी दिल्ली में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। माना जा रहा है कि नितिन नबीन के अध्यक्ष बनने के साथ ही पार्टी आगामी राजनीतिक रणनीतियों और संगठनात्मक विस्तार को लेकर नए सिरे से सक्रिय होगी। वहीं इसको लेकर बलिया में भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *