Asarfi

योगी सरकार से ज्यादा अखिलेश के मंत्रिमंडल में थे क्षत्रिय मंत्री

width="500"

अखिलेश सरकार में 11 तो योगी सरकार में छह है मंत्री
रोशन जायसवाल,

राजनीति में चर्चाएं हर तरह की होती है। सरकारों में बेहतर कौन है इसकी भी समीक्षा चाय की चुस्कियों संग होती रहती है। आज के राजनीति में जातिवाद फैक्टर भी एक मायने रखता है। पूर्वांचल जातिगत ढांचे पर खड़ा है क्योंकि क्षेत्रीय नेता अपने अपने जातियों के ताकतवर नेता बने हुए हैं। मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार है। जिसमें छह क्षत्रीय समाज से मंत्री है जिसमें पूर्वांचल के एक मात्र मंत्री दयाशंकर सिंह है, जो पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के गृह जनपद से है। इसके अलावा ठाकुर जयवीर सिंह जो फिरोजाबाद जिले से है।


जेपीएस राठौर शाहजहांपुर जिला, दिनेश प्रताप सिंह रायबरेली, कुंवर बृजेश सिंह सहारनपुर और अमेठी जिले से मंकेश्वर शरण सिंह है। वहीं अखिलेश यादव की सरकार में पूर्वांचल के गाजीपुर जिले से ओमप्रकाश सिंह, बारंबंकी से अरविंद सिंह गोप, राजा भैया प्रतापगढ़ से, विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह गोंडा, राजा आनंद सिंह, योगेश प्रताप सिंह, राजा महेंद्र हरि दमन सिंह, राजकिशोर सिंह, राजीव प्रताप सिंह, मदन सिंह, राधेश्याम सिंह है। इसके अलावा अखिलेश यादव ने सिद्धार्थ सिंह, रामसिंह राणा, उदयवीर सिंह व जूही सिंह को दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बनाया।

लखनऊ में अखिलेश ने की यह चर्चा
लखनऊ में अपने पार्टी के नेताओं से अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में रहे क्षत्रिय मंत्रियों के बारे में चर्चा की। उन्होंने चर्चा यह किया था कि 2012 से लेकर 2017 तक हमारी सरकार में हमने क्षत्रिय नेताओं को सम्मान दिया। अपने मंत्रिमंडल में शामिल कर उनका सम्मान बढ़ाया। उन्होंने जो भी कहा, उसे मैंने पूरा किया। कुछ लोगो को किसी कारणवश टिकट नहीं मिला, और सरकार हमारी चली गई और उसमें से कुछ क्षत्रिय नेता छोड़कर चले गए। जो अन्य दलों में राजनीति कर रहे है वे कभी समाजवादी पार्टी के एहसान को नहीं भूल सकते। नेताजी ने भी क्षत्रिय नेताओं का बहुत सम्मान किया।
बतातें चलें कि पूर्वांचल की राजनीति में आजमगढ़ जिले से अमर सिंह जैसे लोग मुलायम सिंह यादव के साथ कदम से कदम मिलाकर चलतेे थे। आज समाजवादी पार्टी पीडीए को लेकर चल रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *