Asarfi

Ballia : ज्ञान पीठिका स्कूल में साहित्यिक महोत्सव संपन्न

width="500"

बलिया। जीरा बस्ती स्थित ज्ञान पीठिका स्कूल में भव्य साहित्यिक महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियाँ जैसे कहानी वाचन, नाटक प्रस्तुति, काव्य पाठ तथा अन्य साहित्यिक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। “लिटिल रेड राइडिंग हूड”, “सिंड्रेला”, “चार्ली एंड द चॉकलेट फैक्ट्री” तथा “हैरी पॉटर” जैसे विषयों पर विद्यार्थियों ने प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। विद्यालय की निदेशक रीना सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। राधा सिंह के संयोजन में पूरा कार्यक्रम संचालित हुआ।


इस अवसर पर राधा सिंह (कम्युनिकेशन, हैप्पीनेस एवं वेलबीइंग सेशन विशेषज्ञ) ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति कौशल पर प्रेरणादायक सत्र दिया। वह विद्यालय की समिति सदस्य भी हैं। कार्यक्रम में समिति सदस्य डॉ. अमिता सिंह, प्रधानाचार्य अमिता सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य माधुरी पांडेय, उप-प्रधानाचार्य हीना, कार्यालय प्रमुख वंदना तिवारी, प्रबंधन प्रमुख राजेंद्र बहादुर सिंह तथा मीडिया प्रभारी इम्तियाज़ की विशेष उपस्थिति रही।

प्रतिभागी छात्र-छात्राओं में प्रमुख नाम
आकाश, अभिषेक यादव, माहीमा रावत, सौरभ गुप्ता, आदित्य सिंह, अर्पिता, श्रेयांशी सोनी, रिचा यादव, शिवानी गुप्ता, अभियांश गुप्ता, तनिष्का शर्मा, सवि दुबे, प्रेमलता, अंजलि, ग्रोमिना, कंपायल, अफरीन, हिमांशी वर्मा, अमन, उन्नति सिंह, रश्मि गुप्ता, रूपा राजक, पल्लवी सिंह, चांदनी यादव, मानवी गुप्ता, प्राची बिंद, सृष्टि शर्मा आदि रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *