Ballia : संघ शताब्दी वर्ष पर बेरुआरबारी में स्वयंसेवकों का भव्य पथ संचलन, घोष धुनों और नारों से गूंजा वातावरण

बेरुआरबारी (बलिया)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में स्थानीय क्षेत्र के स्वयंसेवकों द्वारा सोमवार को संपूर्ण गणवेश में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। यह संचलन ब्लॉक मुख्यालय के विभिन्न मार्गों से होते हुए ब्लॉक परिसर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत संघ के क्षेत्र प्रचारक प्रमुख राजेंद्र, खंड संचालक विजय मिश्रा तथा जिला प्रचारक अखिलेश्वरी की उपस्थिति में ध्वज प्रणाम, शस्त्र पूजा एवं संघ संस्थापक डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार, भारत माता तथा द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।
इसके पश्चात क्षेत्र प्रचारक प्रमुख राजेंद्र ने बौद्धिक सत्र के माध्यम से संघ संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार के व्यक्तित्व, विचारों तथा संघ की स्थापना से लेकर आज तक की यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। थ संचलन के दौरान स्वयंसेवक घोष वाद्यों की मधुर धुन पर कदमताल करते हुए “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” जैसे नारों से वातावरण गुंजायमान कर रहे थे।

संचलन मार्ग पर क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि व भाजपा नेता विश्राम सिंह, विभिन्न समाजसेवियों व व्यापारियों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निर्भय उपाध्याय, गुड्डू यादव, बसंत सिंह, अशोक सिंह, चुनचुन सिंह, नितेश सिंह, राकेश महाजन, अभिषेक उपाध्याय, रंजन ठाकुर, शुभंकर गुप्ता, शंकर दानी वर्मा सहित सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

