Asarfi

Ballia : गंगा मत्स्य नीलामी रद्द करने की मांग पर निषाद, केवट और मल्लाह समाज का प्रदर्शन

width="500"

बलिया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में निषाद, केवट और मल्लाह समाज के लोगों ने मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने गंगा नदी में हुई मत्स्य नीलामी को तत्काल रद्द करने की मांग उठाई। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतिनिधि को सौंपा।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वे सभी निषाद, केवट और मल्लाह समुदाय से आते हैं, जिनका जीवन मुख्य रूप से गंगा नदी पर आधारित है। उन्होंने कहा कि गंगा नदी न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि उनकी आजीविका का प्रमुख साधन भी है। अनादिकाल से उनके पूर्वज और परिवार नौका संचालन तथा मत्स्य आखेट कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते आए हैं।
आरोप लगाया गया कि 09 सितंबर और 09 अक्टूबर को अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी गंगा नदी की नीलामी कुछ मत्स्य माफियाओं को कर दी गई है। नीलामी के बाद से मत्स्य माफिया उन्हें परेशान कर रहे हैं, जाल छीने जा रहे हैं और मारपीट की घटनाएँ बढ़ी हैं, जिससे उनके परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं।
समाज के लोगों ने मांग की कि लाखों लोगों की आजीविका से जुड़े इस मामले में गलत तरीके से की गई नीलामी प्रक्रिया को तुरंत निरस्त किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे अपने परिवारों सहित जिलाधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देने को बाध्य होंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *