
बलिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी एडवोकेट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह से मिलकर व्यापारी एवं पत्रकार शिवानंद जायसवाल बागले पर हुए हमले के संदर्भ में उचित कार्रवाई को लेकर पत्रक सौंपा। साथ ही व्यापारियों के सुरक्षा के संबंध में चर्चा भी की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से जल्द से जल्द हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग भी की गई। पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द गिरफ्तारी किया जाएगा। इस घटना की जानकारी संगठन ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, प्रमुख सचिव गृह, उत्तर प्रदेश, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी, आईजी वाराणसी जोन वाराणसी, डीआईजी आजमगढ़ को पत्र भेज दिए है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री विनोद वर्मा, युवा जिला अध्यक्ष रविंद्र पटेल, नगर उपाध्यक्ष काशीनाथ वर्मा, मीडिया प्रभारी प्रीतम गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

