सेवानिवृत दरोगा और पत्नी के शव घर में पंखे से लटके मिले, जांच में जुटी पुलिस

मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र के मवाना रोड रक्षापुरम सेक्टर-4 में यूपी पुलिस से सेवानिवृत उपनिरीक्षक लल्लू सिंह 68 वर्ष और उनककी पत्नी संतोष 65 वर्ष के शव कमरे में पंखे से लटके मिले। बुधवार सुबह करीब नौ बजे नौकरानी साफ-सफाई करने पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। नौकरानी ने घटना की जानकारी पड़ोसियों को दी। पड़ोसियों ने उनके बेटे संदीप सिंह को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि दंपति ने आत्महत्या की है। हालांकि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। एसपी देहात ने भी दंपत के बेटे से घटना की जानकारी ली।

