
बलिया। संस्था टाउन पॉलिटेक्निक में प्रधानाचार्य इंजीनियर विजय कुमार सिन्हा तथा ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी अनिल कुमार शर्मा एवं कैप्टन रवि शंकर के नेतृत्व में कैंपस सेलेक्शन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिग्मा इलेक्ट्रिक मैन्युफैक्चरिंग कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड, पुणे (महाराष्ट्र) की ओर से एचआर सुयोग मुकुंद फूलवादवे के माध्यम से ऑनलाइन टेस्ट संपादित कराया गया।
कैंपस सेलेक्शन में टाउन पॉलिटेक्निक बलिया के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग (प्रोडक्शन), मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ऑटोमोबाइल) अंतिम वर्ष एवं वर्ष 2021 तक के उत्तीर्ण कुल 110 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। ऑनलाइन टेस्ट में सफल छात्र-छात्राओं का इंटरव्यू एचआर सुयोग मुकुंद फूलवादवे द्वारा लिया गया, जिसमें से कुल 43 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। चयनित छात्र-छात्राओं को कंपनी की ओर से ऑफर लेटर प्रदान किया गया। कैंपस सेलेक्शन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सिविल विभाग के विभागाध्यक्ष इंजीनियर ब्रज भूषण, मैकेनिकल विभाग के विभागाध्यक्ष इंजीनियर राकेश कुमार यादव, निखिलेंद्र नाथ मिश्रा एवं रजनीकांत श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

