Asarfi

बिहार बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार लीटर लहन और 30 भट्ठियां नष्ट

width="500"

बलिया। अवैध शराब निष्कर्षण और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को थाना रेवती पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार सीमा से सटे डुमाईगढ़ नदी पार क्षेत्र में दबिश देकर करीब 20 हजार लीटर लहन और 30 अवैध भट्ठियों को नष्ट कर दिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।


थानाध्यक्ष रेवती अनुपम जायसवाल के नेतृत्व में चौकी प्रभारी गोपालनगर उपनिरीक्षक रंजीत कुमार, उपनिरीक्षक ऋषिकेश गुप्ता, उपनिरीक्षक कपिलदेव, हेड कांस्टेबल श्रीप्रकाश सिंह, कांस्टेबल बलिराम कुमार, नवीन कुमार और पुनीत चौरसिया की टीम ने चौकी गोपालनगर अंतर्गत डुमाईगढ़ नदी पार बिहार बॉर्डर क्षेत्र में सघन दबिश दी।


कार्रवाई के दौरान मौके पर अवैध रूप से तैयार किया जा रहा लगभग 20,000 लीटर लहन नष्ट किया गया, साथ ही 30 चल रही भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *