
बेरुआरबारी (बलिया)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन बलिया के जिले में नई मजबूती मिली है। राना कुनाल सिंह को भाजपा का कार्यकारी सदस्य बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई है। इस अवसर पर विधायक केतकी सिंह ने राना कुनाल सिंह को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही बेरुआरबारी मण्डल अध्यक्ष नितेश सिंह ने अंगवस्त्र भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

राना कुनाल सिंह पहले से ही विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। वह भारतीय संचार निगम लिमिटेड के सदस्य होने के साथ-साथ शिक्षक एमएलसी विधानसभा प्रभारी, सांसद खेलकूद प्रभारी और सुशासन समिति के जिला संयोजक भी हैं। उनके इस नए दायित्व से संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह, गुड्डू सिंह, बाँसडीह मण्डल अध्यक्ष राकेश वर्मा, मनियर मण्डल अध्यक्ष सारदानंद सहनी, सहतवार मण्डल अध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, दीपू सिंह, अजीत मिश्रा, राजेश दुबे, नीरज दुबे, सनी सिंह, अभिनव चंचल, अमित छोटू, अशोक यादव, रोहित सत्या, अभय सिंह, चंदन सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने राना कुनाल सिंह के नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का विश्वास जताया।

