Asarfi

BBallia : गणतंत्र दिवस पर डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर में फहराया राष्ट्रीय ध्वज और दी सलामी

width="500"

डीएम ने जिले के 21 स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारो को किए सम्मानित, खिलाड़ियों को दिए खेल किट
बलिया।
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके पश्चात राष्ट्रगान “जन गण मन अधिनायक जय हे भारत भाग्य विधाता” का सामूहिक गायन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस के प्रति शपथ दिलाई।


जिलाधिकारी ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत एक संपूर्ण गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से देश को आज़ादी मिली। उन्होंने बताया कि वर्ष 1946 में गठित संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद थे तथा संविधान निर्माण हेतु गठित समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर थे। डॉ. अंबेडकर ने अपनी टीम के साथ 2 वर्ष 11 माह 18 दिन के अथक परिश्रम से भारतीय संविधान का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान विश्व के सबसे सशक्त लोकतांत्रिक संविधानों में से एक है, जिसके बल पर देश निरंतर प्रगति कर रहा है।


उन्होंने बताया कि जनसंख्या की दृष्टि से भारत विश्व के अग्रणी देशों में शामिल है तथा क्षेत्रफल के आधार पर भारत सातवें स्थान पर है। उत्तर में हिमालय और दक्षिण में समुद्र से घिरे इस भूभाग को भारत कहा जाता है, जहां भारतीय संस्कृति का वास है। उन्होंने देश की आज़ादी और सीमाओं की रक्षा में बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्ष 1947 में स्वतंत्रता के समय देश की आबादी लगभग 34 करोड़ थी, जबकि आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। भारत ने जापान को पीछे छोड़ दिया है और अब विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।
इस आर्थिक प्रगति में उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका है, जिसमें जनपद बलिया भी आगे बढ़ रहा है।

संविधान में हुए परिवर्तनों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि प्रारंभ में संविधान में 395 अनुच्छेद, 22 भाग और 8 अनुसूचियां थीं, जो वर्तमान में बढ़कर 448 अनुच्छेद, 25 भाग और 12 अनुसूचियां हो गई हैं। साथ ही जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया। उन्होंने जनपद के 21 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों को शॉल, मिठाई एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही खिलाड़ियों को खेल किट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अधिकारियों/कर्मचारियों एवं अन्य व्यक्तियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सीआरओ त्रिभुवन, एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा एवं कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी/कर्मचारी एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *