Asarfi

Ballia : प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं का होता व्यक्तित्व निर्माण : दयाशंकर सिंह

width="500"

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने छाता व नगर मंडल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम को किया संबोधित

बलिया: पार्टी का कोई भी प्रशिक्षण का कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को तरासने की एक सहज प्रक्रिया है। जो सीखता है वह बढ़ता है और जो सीखना बंद कर देता है वो बढ़ना भी बंद कर देता है। यह बातें प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री व नगर विधायक दयाशंकर सिंह ने छाता व नगर मंडल में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर कही।उन्होंने कहा कि व्यक्ति निर्माण से ही संगठन का निर्माण होता है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को संगठन सशक्तिकरण का ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह अभियान कार्यकर्ताओं को विचार, व्यवहार और नेतृत्व तीनों स्तरों पर समृद्ध करेगा। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय और एकात्म मानववाद का दर्शन ही भाजपा की कार्यसंस्कृति की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण केवल जानकारी देने का माध्यम नहीं, बल्कि कार्यकर्ता के व्यक्तित्व निर्माण की प्रक्रिया है। इससे संगठन की कार्यपद्धति में एकरूपता आएगी और सेवा, समर्पण तथा राष्ट्रहित की भावना और अधिक प्रखर होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह महाअभियान भाजपा को बूथ स्तर तक और अधिक संगठित, सक्रिय और प्रभावी बनाएगा।

कहा कि इसका उद्देश्य मंडल व बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को विचारधारा, एकात्म मानववाद, कार्यपद्धति और अनुशासित संगठन के बारे में प्रशिक्षित कर मजबूत बनाना है। इसमें “राष्ट्र प्रथम” और “अंत्योदय” के संकल्पों पर जोर दिया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, सेवा भाव और कार्यशैली से अवगत कराकर संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करना है। कहा पार्टी महाभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं में नव-ऊर्जा का संचार करने और आगामी राजनीतिक लक्ष्यों के लिए तैयार करने का कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री नारद राय, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री देवेंद्र यादव, सुनीता श्रीवास्तव, छाता मंडल अध्यक्ष दीनबंधु मौर्य, मिंकू पांडेय, महेंद्र सिंह, पप्पू सिंह, सिंह, राजेन्द्र सिंह, आशीष प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष नगर विश्वजीत तिवारी आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *