
बलिया। ठंड का मौसम अब अंतिम चरण में है। गर्मी को देखते हुए प्रशासन की तरफ से तैयारी शुरू कर दी गई है। मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने ऐसी दस जगहों को चिह्नित किया है, जहां पर वाटर कूलर लगाए जाएंगे।
इसमें शहर सहित हनुमानगंज ब्लाक में लगाए जाएंगे। प्रशासन की तरफ से जिन स्थल का चयन किया गया है उसमें विकास भवन, कृषि विभाग, एसपी आफिस पुलिस लाइन, कोषागार, औद्योगिक क्षेत्र, जिलाविद्यालय निरीक्षक कार्यालय, बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय व वीर लोरिक स्टेडियम शाामिल हैं।
वहीं, विकास खण्ड हनुमानगंज के प्राइमरी विद्यालय गोठहुली में भी वाटर कूलर लगाया जाएंगे। इन क्षेत्रों में वाटर कूलर लगाए जाने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। इन स्थलों पर काफी लोगों का आना-जाना लगा रहता है। सीडीओ ओजस्वी राज ने बताया कि चयनित स्थलों पर वाटर कूलर लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

