Asarfi

Ballia :पुलिस अधीक्षक ने दी होली की शुभकामनाएं

width="500"

बलिया। होली की बधाई देते हुए पुलिस अधीक्षक डा. ओमवीर सिंह ने कहा कि यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने यह भी कहा है कि कोई भी व्यक्ति ऐसा कार्य न करे जिससे किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे या सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो। जबरन रंग न लगाएं, कीचड़ या गंदगी किसी पर न फेंके तथा तेज आवाज में डीजे या ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप ही करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *