Asarfi

Ballia : चंद्रशेखर मैराथन को लेकर बनी रणनीति, इस बार होगी बंपर इनामों की बौछार

width="500"

पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर 19 अप्रैल को आयोजन
बलिया।
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती के शताब्दी वर्ष पर 19 अप्रैल को 7वीं चंद्रशेखर हॉफ मैराथन सद्भावना रन का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष मैराथन में विजेताओं के लिए बंपर पुरस्कारों की घोषणा की गई है। राष्ट्रनायक चंद्रशेखर मैराथन समिति ने इसकी औपचारिक घोषणा की है। समिति के सचिव उपेंद्र सिंह ने बताया कि आयोजन समिति के संरक्षक राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने शताब्दी जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में पुरस्कार राशि में वृद्धि की है।
प्रथम विजेता को 1 लाख 25 हजार रुपये (सवा लाख रुपये) का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 65 हजार रुपये और तृतीय स्थान पर रहने वाले को 35 हजार रुपये मिलेंगे। इसके अतिरिक्त, चौथे स्थान के लिए 18 हजार, पांचवें के लिए 10 हजार, छठे के लिए 5 हजार, और सातवें स्थान के लिए 2500 रुपये निर्धारित किए गए हैं। आठवें से पंद्रहवें स्थान तक के धावकों को 2000 रुपये और सोलहवें से तीसवें स्थान तक के धावकों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 1100 रुपये दिए जाएंगे।
मैराथन में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलिया में शुरू हो गई है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल से 17 अप्रैल की शाम तक चलेगा, जबकि ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 18 अप्रैल को किया जाएगा। प्रतिभागियों के लिए 200 रुपये की एंट्री फीस तय की गई है। धावकों के लिए रहने और भोजन की व्यवस्था निःशुल्क होगी। सभी प्रतिभागियों को आकर्षक परिधान भी प्रदान किए जाएंगे। प्रतिभागियों को 18 अप्रैल को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलिया में आयोजन समिति को रिपोर्ट करना होगा। समिति ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के जन्म शताब्दी वर्ष को देखते हुए इस बार मैराथन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *