Asarfi

Ballia : धूमधाम से मना शिवाय पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव

width="500"

संतोष द्विवेदी,
नगरा (बलिया)। क्षेत्र के निकासी स्थित शिवाय पब्लिक स्कूल में धूमधाम एवं हर्षाेल्लास के साथ वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ घोसी के ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह एवं श्रीनाथ मठ रसड़ा के महंत कौशलेंद्र गिरी ने अन्य अतिथियों के साथ मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया।
देवी स्तोत्र अयगिरी नंदिनी पर शालू राजभर, सलोनी, रंजना, ज्योति आदि सहेलियों ने नृत्य कर जहां वातावरण में धार्मिक रस घोल दिया वही रितिका, अंजली, निशा, राधिका, आयुष, सत्यम, अनुराग आदि ने स्कूल चले हम अभियान की प्रस्तुति देकर अभिभावको को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। आदित्य, आँचलराज, चांदनी, अभिजीत, अनुष्का आदि ने तारे जमीन पर प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। शिवांश, यश कुमार, शिवम राजभर, अंकित, नीरज आदि ने लघु नाटिका मोबाइल लत प्रस्तुत कर बच्चों को मोबाइल से दूर रखने का संदेश दिया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालय स्थापित कर कम शुल्क में गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करना बहुत बड़ी बात है। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तूत कार्यक्रम की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।महंत कौशलेंद्र गिरी ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों के भीतर तमाम तरह की प्रतिभाए छिपी होती है, बस जरूरत है उन्हें निखारने की।
विजय कुमार, प्रतीक जायसवाल, संगीता द्विवेदी, थानाध्यक्ष संजय मिश्रा, खुशबू, शिखा, सृजल, वैष्णवी आदि अतिथि, शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं अभिभावक मौजूद रहे। प्रधानाध्यापिका सनोवर ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की वही निदेशक शेखर सिंह ने अतिथियों एवं अभिभावको के प्रति आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *