
बलिया। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा 2025 में 176वीं रैंक प्राप्त कर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में चयनित होने पर ग्राम दौलतपुर के होनहार पुत्र रवि शेखर सिंह का उनके पैतृक गांव स्थित श्री संत रामरज गोस्वामी इंटर कॉलेज में भव्य स्वागत किया गया।

विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में रवि शेखर सिंह को मेमेंटो एवं फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान अनिल सिंह ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने रवि शेखर सिंह की कड़ी मेहनत, लगन और संघर्ष की सराहना करते हुए उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। साथ ही छात्र-छात्राओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेकर लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक पवन सिंह एवं प्रधानाचार्य आलोक रंजन सिंह ने संयुक्त रूप से उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता विजय शंकर सिंह ने किया। समारोह में प्रधानाचार्य निर्भय सिंह, अभय नारायण सिंह, सुरेंद्र सिंह, रामजी सिंह, पुण्य प्रताप सिंह, अभिनव पांडेय, सुभाष जी, दुर्गेश जी, लल्लन जी, चंदन पाठक, लक्ष्मण पांडेय, ब्रह्मानंद सिंह, वीरेंद्र सिंह, ब्रह्माशंकर सिंह, राजू सिंह, दिलीप सिंह आदि मौजूद रहे।
इस मौके पर रवि शेखर सिंह ने कहा कि यदि लक्ष्य निर्धारित कर दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ा जाए तो सफलता निश्चित मिलती है। कार्यक्रम के अंत में पूर्व उपडाकपाल दिलीप सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

