
रोशन जायसवाल,
बलिया। होली के बाद छह मार्च को एससी कालेज के मैदान में दिन में 11 बजे होली मिलन समारोह व सहभोज कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला की तरफ से किया गया है। कार्यक्रम में गोलू राजा व शनि पांडेय व अंकित पाठक अपनी गायकी का जलवा बिखेरेंगे। इसको लेकर पूर्व मंत्री लगातार बैठक भी कर रहे है।
जिसमें कार्यक्रम की सफलता के लिये आवश्यक निर्देश भी दिए जा रहे है। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिये पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने नगर विधानसभा क्षेत्र के घर-घर आमंत्रण भी भेजवा रहे है। कार्यक्रम स्थल पर विशाल टेंट, लाइट, साउंड, मंच, साफ-सफाई आदि की व्यवस्था की जा रही है। इसमें कई बड़े नेता भी शामिल हो सकते है।

