Ballia : दिनदहाड़े महिला से आभूषणों की छिनैती, जांच मे जुटी पुलिस

रोशन जायसवाल,
बलिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के शीशमहल सिनेमा हाल के पास एक महिला से दिनदहाड़े आभूषणों की छिनैती की गई। जबकि आसपास पुलिस भी तैनात थी जिसके बावजूद यह वारदात हो गई। जानकारी के अनुसार पीड़ित शीशमहल स्थित एक चिकित्सक के यहां आई थी। इसी बीच बाइक सवार बदमाशों ने महिला को चिकित्सक के यहां बैठने को कहा।
इसी बीच बदमाशों ने पता नहीं किया कि महिला ने अपना चेन और कान का आभूषण बदमाशों को दे दिया। घटना के बाद 112 पुलिस मौके पर आई और सीसीटीवी कैमरा खंगालना शुरू कर दिया। पीड़ित महिला गाजीपुर की बताई जा रही है।

