You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बलिया में फायरिंग, आठ अभियुक्त व तीन बाल अपचारी गिरफ्तार

width="500"

बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र में हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए आठ अभियुक्तों तथा तीन बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से तीन देशी तमंचा, कारतूस, चाकू व फाइटर बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 21 जनवरी को थाना दोकटी पर दर्ज मुकदमे में आरोप था कि पुरानी रंजिश के चलते एक गिरोह ने वादी के भतीजे पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया और चाकू से हमला करने का प्रयास किया। किसी तरह जान बचाकर पीड़ित पक्ष भागा, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। इस संबंध में दोकटी थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी क्रम में 22 जनवरी की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बैरिया-चांददीयर मुख्य मार्ग पर भारत पेट्रोल पंप के पास ग्राम सोनबरसा स्थित शनि यादव की मड़ई से सभी आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के कब्जे से तीन देशी तमंचा, कारतूस, चाकू व फाइटर बरामद किए गए हैं।


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में कुछ के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है, जबकि बाल अपचारियों को विधि अनुसार पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों केे नाम
प्रकाश कुमार सिंह पुत्र मनोज कुमार सिंह निवासी दोकटी थाना दोकटी शनि यादव उर्फ अभिमन्यु यादव पुत्र राजधर यादव उर्फ गोपाल जी निवासी लच्छू टोला थाना दोकटी, अनूप यादव पुत्र झुन्ना यादव निवासी रामपुर वाजिदपुर थाना दोकटी, मनीष यादव पुत्र यदुवंश यादव निवासी रामनगर थाना दोकटी, प्रियांशू सिंह पुत्र अरविन्द सिंह उर्फ सुधांशु शेखर सिंह निवासी वाजिदपुर थाना दोकटी, ओम सिंह उर्फ आदित्य पुत्र उमेश सिंह निवासी दोकटी विकास कुमार यादव पुत्र काशीनाथ यादव निवासी रामपुर वाजिदपुर थाना दोकटी, हिमांशू यादव पुत्र देवेन्द्र नाथ यादव निवासी लक्ष्मीराम ब्रह्म का टोला थाना दोकटी को गिरफ्तार किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *