Asarfi

Ballia : ओमप्रकाश राजभर कार्यकर्ताओं के सच्चे संरक्षक : सुनील सिंह

width="500"

बेरुआरबारी (बलिया)। भासपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वाेपरि है और यही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। यह बात भासपा प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह ने बेरुआरबारी में प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता की निष्ठा और जमीनी सक्रियता ही पार्टी का जनाधार मजबूत करती है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष व लोकप्रिय मंत्री ओम प्रकाश राजभर कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान से कभी समझौता नहीं करते। इसका उदाहरण बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता उमापति राजभर के साथ हुए दुर्व्यवहार के बाद मंत्री जी का कड़ा रुख है। इसी तरह भासपा विधायक बेदी राम के साथ अस्पताल में डॉक्टर द्वारा किए गए दुर्व्यवहार पर 24 घंटे के भीतर कार्रवाई हुई, सुनील सिंह ने कहा।
भाजपा नेता मुन्ना बहादुर सिंह के मामले पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, अगर ऐसा हमारे किसी कार्यकर्ता के साथ हुआ होता तो अब तक अधिकारी निपट चुके होते। जो लोग सीखना चाहते हैं, वे हमारे नेता जी से सीखें कि कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में हमेशा साये की तरह खड़े रहना क्या होता है। इस मौके पर राहुल सिंह, उमापति राजभर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *