Asarfi

Ballia : बलिया से वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की सदन में सांसद ने रखी मांग, सूर्यभान सिंह और योगेश्वर सिंह ने जताया आभार

width="500"

बलिया। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने सदन में बलिया के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने और बकुल्हा रेलवे स्टेशन का नाम जय प्रकाश नारायण के नाम पर रखने की मांग की है। इस पर भाजपा नेता सूर्यभान सिंह और सलेमपुर के नेता योगेश्वर सिंह ने समर्थन करते हुए सांसद का आभार व्यक्त किया है। राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने यह मांग रेल मंत्री के समक्ष रखी।
सांसद नीरज शेखर ने बलिया के समृद्ध इतिहास का स्मरण कराते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के प्रथम शहीद मंगल पांडेय के नाम पर बलिया से वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जानी चाहिए। उन्होंने बकुल्हा रेलवे स्टेशन का नाम जय प्रकाश नारायण के नाम पर करने की अपनी पुरानी मांग को भी दोहराया।
इस पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जवाब देते हुए कहा कि बलिया स्टेशन के नवीनीकरण के साथ ही यहां से ट्रेन सेवाओं में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास 40.47 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है। यह कार्य आगामी 50 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया जा रहा है, और इसके 83 प्रतिशत भौतिक कार्य पूरे हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त, बलिया जनपद के सुरेमनपुर स्टेशन पर भी उन्नत सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
वहीं भाजपा नेता सूर्यभान सिंह ने सांसद के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बलिया से वंदे भारत एक्सप्रेस चलाना अति आवश्यक है। वहीं सलेमपुर के नेता योगेश्वर सिंह ने भी सांसद के इस पहल को सराहा और आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *