Asarfi

Ballia : प्रेमी-प्रेमिका ने बनायी खतरनाक योजना, पुलिस ने किया ध्वस्त

width="500"

बलिया। सुखपुरा थाना पुलिस तीन वर्षीय बालिका के अपहरण करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया। वहीं बालिका को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार सुखपुरा थाना क्षेत्र के आसन गांव में एक तीन वर्षीय बालिका घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने थाने में जाकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने 36घंटे के अन्दर बलिया तिखमपुर, रामदहीन पुरम स्थित एक आवास से रविवार की देर रात बरामद कर लिया। वही

अपहरण करने वाली एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। 17 अगस्त की शाम श्रीकृष्ण सिंह उर्फ अकलू सिंह निवासी आसन ने सुखपुरा थाने में एक तहरीर दिया कि उनकी भतीजी 3 वर्ष पुत्री स्व. अशोक सिंह सुबह से गायब है। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की उक्त बच्ची तिखमपुर एक मकान में देखी गई है। पुलिस ने सुचना के आधार पर युवक समेत बच्ची को बरामद कर लिया। युवक ने अपना नाम मुहम्मद राजा पुत्र स्वर्गीय कासीम निवासी डोमनपुरा थाना सिकन्दरपुर बताया। राजा व सपना तिखमपुर एक मकान में पति पत्नी की तरह रहते थे। दोनों के पास इस समय पैसा नहीं था। तो उन लोगों ने यह योजना बनाया था। कि लड़की को बेच देंगे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *