Asarfi

Ballia : खेजुरी-मनियर मार्ग का होगा कायाकल्प: 21.60 करोड़ से चौड़ीकरण, 50 हजार आबादी को राहत

width="500"

बलिया। जनपद के खेजुरी से मनियर को जोड़ने वाले करीब नौ किलोमीटर लंबे ओडीआर मार्ग के दिन अब बहुरने वाले हैं। लंबे समय से जर्जर और संकरा होने के कारण इस सड़क पर आवागमन बेहद मुश्किल हो गया था, जिससे स्थानीय लोगों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब शासन ने इस महत्वपूर्ण मार्ग के चौड़ीकरण का फैसला लिया है, जिससे क्षेत्र की बड़ी आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।


जानकारी के अनुसार, दयाशंकर मिश्र दयालु के प्रयासों से इस परियोजना को मंजूरी मिल पाई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने खेजुरी-मनियर मार्ग को साढ़े पांच मीटर चौड़ा करने के लिए 21.60 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत की है। कार्य को गति देने के लिए 1.05 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। यह मार्ग क्षेत्रीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह एनएच-727बी (बलिया-सिकंदरपुर मार्ग) को सिकंदरपुर-लालगंज स्टेट हाईवे से जोड़ता है। इसके चलते इस सड़क का उपयोग न सिर्फ स्थानीय बल्कि अन्य मार्गों से आने-जाने वाले वाहनों के लिए भी अहम हो जाता है।


इस मार्ग के किनारे खेजुरी, हथौज, अजनेरा, अझउर, पिलुई समेत 12 से अधिक गांव स्थित हैं, जिनकी लगभग 50 हजार की आबादी इस सड़क पर निर्भर है। सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से इन गांवों के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी, साथ ही क्षेत्र में व्यापार और विकास की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।
स्थानीय लोगों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि निर्माण कार्य जल्द शुरू होकर समय पर पूरा होगा, जिससे वर्षों से चली आ रही परेशानी से निजात मिल

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *