Asarfi

Ballia : आईपीएस ने पराक्रम दिवस नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित् कर किया नमन

width="500"


बलिया।
23 जनवरी 2025 नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पराक्रम दिवस पर कलेक्ट्रेट स्थित नेताजी बोस की प्रतिमा पर फूल-माला चढ़ा कर श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा नेताजी बोस अमर रहें के जोरदार नारे लगाए गये। इस अवसर पर इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद गोंडवाना ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी की लड़ाई के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सभी भारतवासियों से आह्वान करते हुए कहा था कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा उसी तर्ज पर भ्रष्टाचार मुक्त भारत, रोजगार युक्त भारत के लिए आज की युवा पीढ़ी एक दूसरे का साथ दें। राष्ट्रव्यापी संगठित संघर्ष जनांदोलन तेज करें, यही सच्चे अर्थाें में नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद, बिरसा मुंडा जैसे महान क्रांतिवीरों, स्वतंत्रत संग्राम सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजली होगी। आईपीएस नेता अरविंद गोंडवाना ने आगे कहा कि देश में भ्रष्ट्राचार अपने चरम पर है। भ्रष्टाचार, भारत जैसे महान देश को दीमक के समान खोखला करता चला जा रहा है, ऐसे में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के स्वतंत्रता संग्राम गाथा, संघर्षों से प्रेरणा लेकर आम जनगण सहित छात्र-नौजवानों, मजदूर किसानों को जागरूक, संगठित कर भ्रष्ट्राचार से आजादी के लिए निर्णायक जंग छेड़ने की आवश्यकता है। इस दौरान प्रमुख रूप से इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के जिलाध्यक्ष सुरेश शाह, मनोज शाह, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला संरक्षक सुमेर गोंड, संजय गोंड, रामनारायन गोंड, एड0 अशोक गोंड़, सदरेआलम, मुन्ना गोंड, ओमप्रकाश गोंड, एड0 मुलायम गोंड, श्रीभगवान गोंड, रामचन्द्र जेठवन्त, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *